उत्तराखंडदेहरादून

सीएम आवास के सर्वेंट क्वाटर में युवती ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में बने सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही सर्किट हाउस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस इस घटना को आत्महत्या मान रही है लेकिन जिन वजहों से युवती ने आत्महत्या की है उनका अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है पुलिस फिलहाल छानबीन में जुटी है कि आखिर युवती ने आत्महत्या क्यों की है।

आपको बता दें रुद्रप्रयाग की रहने वाली 24 वर्षीय सुलेखा अपने दो भाइयों के साथ मुख्यमंत्री आवास में बने सर्वेंट क्वार्टर में रहती थी और पुलिस परीक्षा की तैयारी कर रही थी।  युवती का भाई मुख्यमंत्री आवास में बनी गौशाला में काम करता था साल 2018 में युवती ने 12वीं की परीक्षा पास की थी और तब से लेकर अपने भाई के साथ देहरादून मैं मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में रह रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!