उत्तराखंड

रूद्रप्रयाग में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का अग्निसुरक्षा निरीक्षण

रूद्रप्रयाग में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का अग्निसुरक्षा निरीक्षण

रूद्रप्रयाग। जनपद में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में बुधवार 16 सितंबर को अग्निशमन अधिकारी शंकर चंद्र रमोला द्वारा अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत सम्राट होटल, खांकरा, श्री शंकर फिलिंग स्टेशन, रुद्रप्रयाग कोमल बेकरी, भाणाधार, रुद्रप्रयाग सहित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में स्थापित प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों तथा आपातकालीन निकास मार्गों की गहनता से जाँच की गयी।
इस अवसर पर प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को आग लगने की आपातकालीन स्थिति से निपटने, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित संचालन तथा बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत व्यावहारिक जानकारी दी गयी।
अग्निशमन इकाई द्वारा स्पष्ट किया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को समय रहते टाला जा सके। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!