देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने आठ परीक्षाओं की गोपनीयता पर संदेह व्यक्त करते हुए सरकार से इन्हें निरस्त करने की सिफारिश की है। इन परीक्षाओं में शामिल कनिष्क सहायक, व्यैक्तिक सहायक, एलटी, पुलिस रैंकर्स का पूर्व में रिजल्ट जारी हो चुका है, जबकि वाहन चालक, अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी दूरसंचार का अभी रिजल्ट जारी नही हुआ है।
ये पूर्व में निरस्त की हुई परीक्षाओं के अतिरिक्त हैं।
आयोग के सचिव एस एस रावत की ओर से सचिव कार्मिक को भेजे गए पत्र में कहा गया कि उक्त में से सात परीक्षाओं में विवादित भर्ती एजेंसी आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन की भूमिका रही है। जबकि व्यैक्तिक सहायक की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से एनएससीईआईटी ने कराई थी, लेकिन इसमें भी ज्यादातर सफल अभ्यर्थी एक ही जिले के हैं। इसलिए इस परीक्षा पर भी संदेह खड़ा हो रहा है।
आरएमएस टेक्नो सल्यूशन्सबीके मालिक ओर कई कार्मिक पेपर लीक मामले को लेकर जेल में बंद हैं, इसलिए उक्त एजेंसी द्वारा कराई गई परीक्षा का परिणाम जारी करना हमेशा संदेह के घेरे में रहेगा।
पटवारी/ लेखपाल के 563 पदों पर भर्ती
वहीं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राजस्व उपनिरीक्षक ( पटवारी/लेखपाल ) चयन परीक्षा- 2022 ले लिए 563 पद पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी कर दिया है। आयोग की वेबसाइट पर इस सम्बन्ध में जारी विज्ञापन ओर ऑनलाइन दी गई जानकारी में किसी भी एक जिले के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदनकर्ता को आवेदन करने वाले जिले से ही लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। लोक सेवा आयोग से मिली जानकारी अनुसार राजस्व उपनिरीक्षक ( पटवारी/ लेखपाल ) के कुल 563 पद में से पटवारी के 391 ओर लेखपाल के 172 पद के लिए परीक्षा होनी है।
Back to top button
error: Content is protected !!