उत्तराखंड

अंकिता मर्डर केस : अंतिम पड़ाव पर पहुंची जांच, जल्द होगी दाखिल चार्जशीट

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में लगातार जांच जारी है। अब तक इस केस में 30 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं इन्हीं बयानों के आधार पर जांच अधिकारी इसमें करीब 500 पन्नों की चार्जशीट अगले 10 दिनों के भीतर कोर्ट में दाखिल करेंगे। इस केस को लेकर राज्य के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ वी मुरुगेशन का कहना है कि अंकिता मर्डर केस अपने अंतिम पड़ाव पर है। केस से जुड़ी चार्ज शीट भी अगले 10 दिनों में दाखिल कर दी जाएगी पुलिस की पूरी कोशिश है कि वह मजबूती से अपनी चार्डशीट कोर्ट में दाखिल करेगी और कोर्ट से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करेगी।
इसके अलावा अंकिता हत्याकांड केस से जुड़े जिन सैंपल को जांच के लिए चंडीगढ़ फॉरेंसिक लैब भेजा गया था उनमें से चार की रिपोर्ट कोर्ट में जमा की जा चुकी है जिन्हें कोर्ट की परमिशन मिलने के बाद पुलिस को सौंपा जाएगा इसके अलावा अंकिता की विसरा रिपोर्ट का इंतजार पुलिस कर रही है जो जल्द ही कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी।
नियमों के तहत पंजीकृत नहीं मिला वनंत्रा रिजॉर्ट
उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड को करीब एक महीने का समय होने वाला है। मामले में नए नए खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का वनंत्रा रिजॉर्ट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलकित आर्य का वनंत्रा रिजॉर्ट को एसआईटी की जांच में पर्यटन नियमों के तहत पंजीकृत नहीं पाया गया।
एसआईटी प्रभारी डीआईजी पी रेणुका देवी का कहना है कि रिजॉर्ट उत्तराखंड पर्यटन नियमों के तहत पंजीकृत नहीं था और उसके पास फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) भी नहीं था। इसलिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए संबंधित प्राधिकरण को पत्र लिखा गया है। हमें कुछ एफएसएल रिपोर्ट मिली हैं और कुछ अभी बाकी हैं। साथ ही हमने अदालत को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ट्रायल के लिए भी लिखा था। हमारी जांच चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!