उत्तराखंडरुद्रप्रयागरोजगार

मंदाकिनी शरदोत्सव में लगाए गए 6 लखपति दीदी स्टॉल, स्टालों में महिला समूहों द्वारा निर्मित सामग्री का किया गया विक्रय

रुद्रप्रयाग।  ग्राम्य विकास विभाग के तत्वाधान में मंदाकिनी शरदोत्सव में लखपति दीदी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ग्राम्य विकास विभाग के एनआरएलएम योजना के अंतर्गत 06 लखपति दीदी स्टाॅल लगाए गए हैं, जिसमें महिला समूहों द्वारा उत्पादित/निर्मित सामग्री का विक्रय किया जा रहा है।
केदारनाथ की विधायक श्रीमती शैला रानी रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 11 महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को सम्मानित किया गया जिनके द्वारा एक लाख रुपए से ऊपर की आय अर्जित की गई है।
मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में लखपति दीदी मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष में लगभग एक हजार महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य को विभिन्न विभागीय योजनाओं से आच्छादित कर उनकी आय में एक लाख से अधिक की वृद्धि की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!