उत्तराखंडएडवेंचरमनोरंजनलाइफस्टाइल

पौड़ी में जल्द होगा हंटर हाउस का निर्माण ,पर्यटक सुनेंगे गुलदार की दहाड़

हंटर हॉउस से होगी जंगल की नाईट सफारी ।

पौड़ी। जनपद पौड़ी में पर्यटकों को जल्द ही हंटर हाउस से गुलदार की दहाड़ सुनने को मिलेगी। पर्यटकों के लिए बड़ी तेजी के साथ हंटर हाउस का निर्माण पौड़ी में किया जा रहा है। जिसका निरीक्षण डीएम आशीष चौहान ने किया है और 3 माह के भीतर हंटर हॉउस का निर्माण पूरा किया जाने के निर्देश कार्यदाई संस्था को दे दिए हैं।
बता दें कि, वन पर्यटन को पौड़ी में बढ़ावा देने के मकसद से हंटर हॉउस का निर्माण करवाया जा रहा है। यहां पहुंचकर पर्यटक हंटर हॉउस से ही जंगल की नाईट सफारी कर सकेंगे। साथ ही यहां रात के वक्त पर्यटक गुलदार की दहाड़ को भी सुन सकेंगे। बता दें कि पौड़ी के प्रसिद्ध शिकारी जाय हुकिल ने हंटर हॉउस निर्माण के लिये प्रशासन को अपनी भूमि दान में दी थी।
जबकि जाय हुकिल अब तक उत्तराखण्ड के कई आदमखोर गुलदारों को ढेर कर चुके हैं। शिकारी जाय हुकिल जल्द ही हंटर हॉउस के बनने के बाद गुलदार और मानव के बीच अब तक हुए संघर्षो की दास्तान सुनाएंनेगे, जबकि आदमखोर गुलदार को ढेर करने में किन चुनैतियों से उन्हें गुज़रना पड़ा और आदमखोर गुलदार को ढेर करने के लिए क्या कुछ तैयारी उन्होंने की, ये सभी किस्से शिकारी जाय हुकिल पर्यटकों को सुना सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!