उत्तराखंड

पहाड़ों में आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज, ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात होने के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए आज यानी शनिवार रात से अगले दो दिन मौसम बदलने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और चक्रवाती परिसंचरण के हिमालय की तरफ बढ़ने के कारण मौसम बदल सकता है। जिस कारण पहाड़ों में हल्की वर्षा और बर्फबारी होने के आसार हैं। जबकिमैदानों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम के करवट बदलने से ठिठुरन बढ़ सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसारताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है। साथ ही पाकिस्तान की ओर से चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) भी आज रात तक हिमालयी क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा। इससे रविवार और सोमवार को प्रदेश में बादल छाए रह सकते हैं। गढ़वाल मंडल ही इसका अधिक प्रभाव दिखेगा। कुमाऊं मंडल में पश्चिमी विक्षोभ का खास प्रभाव रहने वाला नहीं है। पांच से लेकर सात नवंबर तक कुमाऊं मंडल में मौसम शुष्क बना रहेगा। पांच व छह नवंबर को ऊधम सिंह नगर जिले में शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। पर्वतीय जिलों में सात नंबर को कहीं कहीं पर आंशिक बादल छा सकते हैं। इस दौरान उत्तरकाशीचमोली और रुद्रप्रयाग में वर्षा व बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और ओलावृष्टि के आसार हैं। इससे प्रदेश में तापमान में गिरावट आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!