चंबा के धीरेंद्र रावत ने ड्रीम11 पर जीते एक करोड़
ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान मैच पर बनाई टीम।
नई टिहरी। ड्रीम11 क्रिकेट मैच खेलते समय चंबा के दिखोल गांव निवासी धीरेंद्र रावत ने एक करोड़ रुपये जीते हैं। घरवालों के खुशी का ठिकाना न रहा। नोटिफिकेशन के बाद जब एकाउंट चैक किया तो उसके एकाउंट में 70 लाख रुपये दिखे। धीरेंद्र रावत लंबे समय से ड्रीम11 पर टीम बनाकर खेलते थे।
ऑस्ट्रेलिया Vs अफगानिस्तान मैच में खुली किस्मत
धीरेंद्र रावत ने आज ऑस्ट्रेलिया वर्सेस अफगानिस्तान के मैच में अपना भाग्य आजमाया था। मैच खत्म होने के बाद उसके पास एक करोड़ जितने का मैसेज प्राप्त हुआ। उसने बताया कि 24 घण्टे के भीतर उसके एकाउंट में 70 लाख रुपये आ जायेंगे। करीब 30 लाख रुपये टैक्स के रूप में कटेंगे।
धीरेंद्र के एक करोड़ जीतने की चर्चाएं पूरे गांव और जिलेभर में हो रही है।
Back to top button
error: Content is protected !!