दो अलग – अलग घटनाओं में शराब तस्करी कर रहे व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दो अलग – अलग घटनाओं में शराब तस्करी कर रहे व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, गत दिवस 2 मार्च को चौकी दुर्गाधार, कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति भ्यूराज सिंह नेगी पुत्र स्व. श्री गुलाब सिंह, निवासी ग्राम बदरी कोट (सेम), पोस्ट मयकोटी, जनपद रुद्रप्रयाग के कब्जे से 24 अद्धे और 3 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। जिसके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस टीम ने अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त का नाम: विजय राणा पुत्र होशियार सिंह, निवासी ग्राम चोपड़ा, थाना व जनपद रुद्रप्रयाग (हाल निवासी: सिद्धसोड़, अगस्त्यमुनि)।
बरामदगी: 18 बोतल शराब (सिलेक्ट ब्लैक स्पेशल व्हिस्की)
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली अगस्त्यमुनि में मुकदमा अपराध संख्या 13/26, धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।



