उत्तराखंड

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ धाम का जिलाधिकारी ने पैदल निरीक्षण कर यात्रा व्यववस्थाओं का लिया जायजा।

विश्व विख्यात श्री तुंगनाथ धाम मंदिर में पहुंचने के बाद जिलाधिकारी ने यहां पूजा-अर्चना कर जनपद एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, प्रगति एवं खुशहाली की कामना की।

जिलाधिकारी ने ढाबों पर गंदगी होने पर किया चालान।

रुद्रप्रयाग।  पंचकेदारों में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित तृतीय केदार श्री तुंगनाथ धाम का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पैदल निरीक्षण कर यात्रा व्यववस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही आने वाले वर्ष में यात्रा को और अधिक सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के दृष्टिगत तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु तीर्थ पुरोहितों से सुझाव मांगे।
शनिवार को जनपद के चोपता में स्थित विश्व विख्यात श्री तुंगनाथ धाम मंदिर में पहुंचने के बाद जिलाधिकारी ने यहां पूजा-अर्चना कर जनपद एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, प्रगति एवं खुशहाली की कामना की। मुख्य मोटर मार्ग से करीब 4 कि.मी. पैदल चलते हुए यात्रा रूट का स्थलीय निरीक्षण करते हुए यात्रा मार्ग में जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाते हुए ट्रैक रूट पर पड़े पानी की बोतलें, चिप्स, टाॅफी एवं गुटखे के रैपर हटाए गए। इस दौरान यात्रा मार्ग पर होटल ढाबों द्वारा स्वच्छता का ध्यान न रखने पर एवं ढाबे के आसपास गंदगी होने पर मोहन सिंह बिष्ट एवं भगत सिंह पंवार का पांच-पांच सौ रुपए के चालान किए गए तथा भविष्य में बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने तुंगनाथ आने-जाने वाले तीर्थ यात्रियों से वार्तालाप की तथा ट्रैक रूट पर विशेष स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा तीर्थ पुरोहितों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा आगामी यात्रा को और अधिक सुव्यवस्थित ढंग से चलाने हेतु उनके सुझाव भी मांगे। उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारी अपनी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं अभी से सुदृढ़ कर लें ताकि आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। उन्होंने यात्रा मार्ग सहित चोपता में विशेष सफाई अभियान के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित गीताराम मैठाणी, अतुल मैठाणी, रविंद्र मैठाणी, जयकृष्ण मैठाणी, उमेश मैठाणी कृष्ण बलदेव मैठाणी सहित राजस्व उप निरीक्षण सतीश भट्ट, गोविंद लाल, सहायक पर्यटन अधिकारी संजय मेहरा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!