तमंचा व कारतूस लेकर 10वीं का छात्र पहुंचा 12वीं के छात्र को जान से मारने स्कूल
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार सिडकुल क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय मैं पढ़ने वाले दसवीं क्लास के नाबालिक छात्र के पास से देसी तमंचा और कारतूस पुलिस द्वारा बरामद किया गया, बताया जा रहा है कि नाबालिक बच्चे का विद्यालय में पढ़ने वाले 12वीं क्लास के छात्र से कोई विवाद चल रहा था पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और नाबालिक बच्चे के परिजनो को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
बता दें कि दसवीं क्लास का नाबालिक छात्र देशी तमंचा और कारतूस लेकर स्कूल पहुंचा था विद्यालय में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र को मारने के इरादे से क्योंकि दोनों छात्रों में कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि विद्यालय में पढ़ने वाले दसवीं क्लास और 12वीं क्लास के छात्र का कुछ दिनों पूर्व झगड़ा हुआ था इसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव चल रहा था नाबालिग छात्र जब अपने घर गया था तो वहां से देसी तमंचा लेकर आया विद्यालय के छात्रों को जब इसका पता लगा तो इसकी शिकायत पुलिस को की गई, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है की नाबालिग छात्र देसी तमंचा कहां से लाया है और उसकी क्या नियत थी छात्र नाबालिक है इसीलिए उसके परिजनों को बुलाया गया है।
Back to top button
error: Content is protected !!