7 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद होंगे तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट।
रूद्रप्रयाग। पंचकेदारों में प्रसिद्ध तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट 7 नवंबर सोमवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे शीतकाल हेतु विधि विधान से बंद हो जायेंगे।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने यह जानकारी देते बताया कि तुंगनाथ जी के कपाट बंद होने के बाद तुंगनाथ भगवान की चल विग्रह डोली इसी दिन प्रथम पड़ाव चोपता पहुंचेगी तथा यहां रात्रि विश्राम करेंगे।
दूसरे दिन 8 नवंबर को देव डोली बड़तोली होते हुए भनकुन पहुंचेगी रात्रि प्रवास भनकुन में रहेगा।
9 नवंबर को प्रात: देवडोली भनकुन से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ पहुंच जायेगी। पूजा अर्चना के पश्चात डोली मंदिर गर्भगृह में विराजमान हो जायेगी।
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर जी के कपाट 18 नवंबर को प्रात: 8 बजे शीतकाल हेतु बंद होंगे।
इस अवसर पर प्रबंधक बलबीर नेगी,मठापति राम प्रसाद मैठाणी, चंद्रमोहन बजवाल,पुजारी अतुल मैठाणी, रवीन्द्र मैठाणी, अजय मैठाणी डोली यात्रा के साथ मौजूद रहेंगे।
Back to top button
error: Content is protected !!