कुर्मांचल स्पोर्ट्स क्लब द्वारा क्रिकेट के महाकुंभ का 1 दिसंबर से शुभारंभ, विजेता को मिलेंगे एक लाख
रुद्रप्रयाग/फाटा। जनपद रुद्रप्रयाग के केदारघाटी में कुर्मांचल एकादश स्पोर्ट्स क्लब खाट फाटा के द्वारा 1 दिसंबर से भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
बता दें कि, विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी कुर्मांचल स्पोर्ट्स क्लब खाट फाटा द्वारा नारायण क्रिकेट स्टेडियम में भब्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे विगत वर्ष निर्धारित पुरस्कार धनराशि को बढाकर विजेता टीम को एक लाख एवं उपविजेता टीम को इकतालीस हजार की पुरस्कार धनराशि कमेटी द्वारा तय की गई है। पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी टूर्नामेंट का आयोजन नारायण स्टेडियम फाटा में किया जा रहा है।
टूर्नामेंट की विजेता व उपविजेता टीम को इनाम धनराशि के साथ सुन्दर ट्रॉफियाँ भी दी जाएंगी। इसके साथ ही अन्य कई पुरस्कार भी इस पूरे टूर्नामेंट में आयोजनकर्ताओं के द्वारा दिए जायेंगे।
कुर्मांचल क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष जमुना प्रसाद ने कहा कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी टूर्नामेंट का भब्य आयोजन किया जायेगा, साथ ही टूर्नामेंट की हर ब्यवस्था में पिछले वर्षों से बेहतर प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने जनपद के अधिक से अधिक खेल प्रेमियों से टूर्नामेंट में भाग लेने की पेशकश की है। आयोजक पप्पू तिवारी ने बताया कि इस बार लाल मिट्टी से पिच को तैयार किया गया है, जिसमे गेंदबाज व बल्लेबाज दोनों को मदद मिल सकती है। साथ ही उन्होंने बताया कि पिच के दोनों एन्ड से बल्लेबाजी की जाएगी।
इस मौके पर उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, वंशीधर तिवारी, प्रमोद तिवारी ,पप्पू तिवारी , नितिन तिवारी ,अनुज तिवारी, संजय तिवारी , सुभाष तिवारी सहित ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Back to top button
error: Content is protected !!