उत्तराखंडधार्मिकहरिद्वार

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर हरिद्वार में उमड़ने लगा भक्तों का सैलाब

प्रशासन ने की सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर हरिद्वार गंगा घाटों पर पहुंचने लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचना की सम्भावना है।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर 15 लाख से अधिक श्रद्धांलुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही हैं। जिसको लेकर प्रशासन ने अपनी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी हैं।
एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला क्षेत्र को 09 जोन एवं 33 सैक्टर्स में विभाजित किया गया है।
सम्पूर्ण मेले के प्रभारी अधिकारी एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है।
स्नान पर्व के दौरान एहतियात के तौर पर मेला क्षेत्र में दो बम निरोधक दस्ते एवं श्वान दल नियुक्त किये गए हैं। साथ ही निरंतर चैकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वस्तुओं की निगरानी की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!