उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

 होली त्यौहार एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत थाना गुप्तकाशी में गोष्ठी का आयोजन

 

रुद्रप्रयाग। ​आगामी होली पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्वक मनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गुप्तकाशी राकेश कुमार की अध्यक्षता में कोतवाली गुप्तकाशी परिसर में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।
​इस गोष्ठी में ग्राम प्रधान ग्राम प्रहरी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, टैक्स यूनियन के सदस्य एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों ने प्रतिभाग किया।
​आगामी होली पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
​सुचारु व सुगम चारधाम यात्रा: आगामी चारधाम यात्रा-2026 को व्यवस्थित एवं सुगम बनाने हेतु टैक्सी यूनियन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा गया, ताकि यात्रा मार्ग पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबन्द रहे।
​विस्तृत जागरुकता अभियान: गोष्ठी के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को वर्तमान समय की चुनौतियों के प्रति जागरुक किया गया।
​डिजिटल ठगी से बचने के उपाय और हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी।
​ नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति समाज को सचेत करना।
​महिला एवं बाल सुरक्षा: महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों के प्रति सजगता।

​गोष्ठी के अन्त में सभी गणमान्य व्यक्तियों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की और आगामी त्योहारों व यात्रा सीजन में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!