उत्तराखंड

खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, एक गंभीर घायल

छेनागाड़ से दो किमी ऊपर हुआ दर्दनाक हादसा, DDRF और SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान,

रुद्रप्रयाग जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को झकझोर दिया। छेनागाड़ से करीब दो किलोमीटर ऊपर मथ्यागांव के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय वाहन में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित (26) घायल हो गए। सूचना मिलते ही DDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और कठिन परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों को वाहन से बाहर निकाला। घायल रोहित को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

आज मंगलवार सुबह करीब 8:20 बजे जिला आपदा कंट्रोल रूम को मथ्यागांव के समीप वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना प्राप्त होते ही DDRF और SDRF की रेस्क्यू टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन में रोहित पुत्र जगत सिंह, उम्र 26 वर्ष, मोहन सिंह पुत्र भाग सिंह, उम्र 65 वर्ष तथा विनोद सिंह पुत्र दरमान सिंह, उम्र 42 वर्ष सवार थे। रेस्क्यू के दौरान रोहित घायल अवस्था में मिले, जबकि मोहन सिंह और विनोद सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!