उत्तराखंड

केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखण्ड जखोली, अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ में किया गया शिविर का आयोजन।

रुद्रप्रयाग।  केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सभी विकास खंडों में शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के तीनों विकास खंडों में शिविरों का आयोजन करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों को उपलब्ध कराई गई।
विकास खंड अगस्त्यमुनि का शिविर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की स्वरोजगार एवं अन्य जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं उन योजनाओं लाभ क्षेत्रीय जनता को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी प्रमुखता से संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि जो भी योजनाओं के आवेदन पत्र प्राप्त होते हैं उन पर सभी अधिकारी तत्परता से कार्यवाही करते हुए पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विकास खंड ऊखीमठ में भी शिविर का आयोजन परियोजना निदेशक डीआडीए रमेश चंद्र की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया तथा विकास खंड जखोली का शिविर खंड विकास अधिकारी जखोली सूर्य प्रकाश शाह की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जिसमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बायोगैस, विधायक निधि तथा सहकारिता विभाग द्वारा दीनदयाल सहकारिता किसान कल्याण योजना, अल्पकालीन व मध्यकालीन ऋण, मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना एवं अन्य ऋण से संबंधित योजना, पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों एवं एनआरएलएम के महिला समूहों को पशुधन बीमा योजना, किसान क्रेडिट योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन विकास योजना, भेड़ बकरी चारा विकास योजना तथा उद्यान विभाग द्वारा बर्मी कम्पोस्ट, घेरबाड़, पाॅली हाउस, मसाला क्षेत्र विस्तार योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा पंचायतीराज, डेयरी आदि विभागों द्वारा भी अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं स्थानीय लोगों को उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिला समूह की सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!