उत्तराखंडगांवधार्मिक

नागताल झील में भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, विभिन्न गांवों से पहुंची झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

फाटा( रूद्रप्रयाग)। केदारघाटी के फाटा में स्थित प्राकृतिक झील नागताल में नागताल मेला समिति के तत्वाधान में भव्य धार्मिक कृष्ण जन्माष्टमी मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न गांवों से पहुंची महिला मंगल द्वारा अपनी सुंदर भजन प्रस्तुतियां दी गई।
फाटा न्याय पंचायत क्षेत्र में स्थित प्राकृतिक झील नागताल में कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित मेले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आकर्षण जामू गांव से पहुंची श्री कृष्ण झांकी रही , झांकी ताल की परिक्रमा कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, वहीं खड़िया गांव की श्रीकृष्ण झांकी भी विशेष रही। कार्यक्रम शुभारंभ पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में केदारघाटी के सभी गांवों से पहुंची मातृ शक्ति द्वारा सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत गए,  महिला मंगल दल ग्राम सीतापुर द्वारा माधो सिंह भंडारी नाट्य प्रस्तुति दी गई। वहीं ग्राम खडिया की महिलाओं द्वारा गंग रमोला गढ़वाली कृष्ण लीला वृतान्त प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही ग्राम तोषी, बड़ासू, जामू, फाटा, धानी सहित विभिन्न गांवों की महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा भी एकल प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने कहा कि नागताल झील प्रकृति का अद्भुत सौंदर्य है, इसका विकास अति आवश्यक उन्होंने कहा वह इसके विकास को लेकर हर संभव कार्य करेंगे। ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला ने कहा कि धार्मिक मेले हम सभी की संस्कृति की पहचान है ये मेले हमें आपस में संगठित बनाए रखते हैं। उन्होंने मेले स्थल पर एक प्रतीक्षालय बनाने की घोषणा की। मेला समिति अध्यक्ष उमेंद्र रमोला ने मेले में पहुंचे सभी आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट किया उन्होंने सभी से नागताल झील के विकास में सहयोग की अपेक्षा की। कार्यक्रम का संचालन समिति उपाध्यक्ष नितिन जमलोकी द्वारा किया गया।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह रावत के प्रतिनिधि अंकित राणा, पूर्व कनिष्क प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, प्रधान ग्राम जामू गीतांजलि देवी, खड़िया दीपा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य योगिता रावत, समिति कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह शाह, सचिव शैलेन्द्र सजवाण, देवेंद्र सेमवाल, जसपाल राणा, देवेंद्र राणा , चंद्र सिंह चौहान, चरण सिंह मेहरा सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!