खाई में गिरी स्कूटी, घायल युवक को ग्रामीणों, पुलिस एवं SDRF की मदद से पहुंचाया अस्पताल

खाई में गिरी स्कूटी, घायल युवक को ग्रामीणों, पुलिस एवं SDRF की मदद से पहुंचाया अस्पताल
रूद्रप्रयाग। तिलवाड़ा से तूनेटा की ओर जा रही स्कूटी सड़क किनारे खाई में गिर गई थी, जिसमें स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का SDRF ने तत्काल रेस्क्यू कर स्थानीय लोगों की सहायता से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
आज दिनांक 13 सितम्बर को दिन के समय करीब पौने 2 बजे डायल-112 के माध्यम से ग्राम स्यालसू के समीप सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार तिलवाड़ा से तूनेटा की ओर जा रही स्कूटी संख्या UK-13-A-5604 सड़क किनारे खाई में गिर गई थी, जिसमें स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी जखोली अपर उप निरीक्षक सोमवीर सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर स्थानीय ग्रामीणों एवं SDRF टीम के सहयोग से घायल को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।
इसके बाद घायल को पुलिस के सरकारी वाहन से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिलाया गया तथा परिजनों को सूचना दी गई। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घायल की पहचान सचिन पुत्र मुरारी लाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी तिलवाड़ा, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।



