केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के पास अचानक गिरे बोल्डर की चपेट में आया स्थानीय यात्री, मौके पर मौत

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के पास अचानक गिरे बोल्डर की चपेट में आया स्थानीय यात्री, मौके पर मौत
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर एक बार फिर पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने दहशत पैदा कर दी। चीरबासा हेलीपैड के पास अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर गिरने से एक स्थानीय यात्री इसकी चपेट में आ गया। हादसे में यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही DDRF और YMF की टीम मौके पर पहुंचीऔर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। टीम द्वारा मृतक के शव को गौरीकुंड लाया जा रहा है।
केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाएं यात्रियों के लिए खतरा बनी हुई हैं।
केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पत्थर की चपेट में आने से एक स्थानीय यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही DDRF और YMF की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को गौरीकुंड लाने की कार्रवाई शुरू की।



