उत्तराखंडखास खबरें

केदारनाथ पैदल मार्ग चीरबासा में हेलमेट पहनाकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

केदारनाथ पैदल मार्ग चीरबासा में हेलमेट पहनाकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

रूद्रप्रयाग।  केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार को चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

श्री केदारनाथ धाम से गौरीकुण्ड की ओर आ रहे यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए डी.डी.आर.एफ., वाई.एम.एफ., आपदा मित्र और पुलिस बल की रेस्क्यू टीमों द्वारा मौके पर लगातार निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार के त्वरित निर्देशों पर रेस्क्यू टीमों द्वारा यात्रियों को सुरक्षा हेलमेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। टीम के जवान स्वयं यात्रियों को हेलमेट पहनाकर, आवश्यक सावधानियां बरतते हुए चीरबासा के संवेदनशील क्षेत्र से सुरक्षित रूप से पार करा रहे हैं, ताकि किसी भी संभावित जोखिम से बचा जा सके।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेस्क्यू टीमों के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!