
अवैध शराब के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
रूद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 12 सितम्बर को कोतवाली ऊखीमठ पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दान बहादुर उर्फ प्रेम पुत्र धन सिंह सैजुवाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम पालिका पनाटा, जिला कालीकोट, नेपाल, हाल निवासी सीतापुर, सोनप्रयाग बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद शराब को कब्जे में लिया गया। इस सम्बन्ध में थाना ऊखीमठ पर मु0अ0सं0 33/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



