उत्तराखंडखास खबरेंगांवरुद्रप्रयाग

केदारघाटी में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन 

ब्यूरो। केदारघाटी में फल फूल रहे अवैध शराब के कारोबार के विरोध में महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली। महिलाओं ने जुलूस निकालकर अपना विरोध प्रकट किया।
केदारघाटी के मुख्य बाजार फाटा में नजदीकी गांव बडासू, जामू, खड़िया, धानी सहित अन्य गांवों के महिला मंगल दल के नेतृत्व में समस्त महिलाओं के द्वारा फाटा बाजार से एक किमी दूर बैरंगना तक रैली निकाली गई।  जिसे बाद में फाटा मुख्य बाजार में सभा कर रैली को सम्पन्न किया गया। महिलाओं के द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कुछ दिन पूर्व सोनप्रयाग कोतवाली में ज्ञापन दिया गया लेकिन उसका कोई संज्ञान नहीं लिया गया। उन्होंने जिला प्रशासन से अवैध शराब को लेकर सख्ती अपनाने की मांग की है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य खड़िया योगिता देवी ने कहा कि आज अवैध शराब गांव गांव तक पहुंच रही है ,हमारे आने वाली पीढ़ी भी इसका शिकार हो रही है हमें अपने सभ्य समाज को बचाना है। पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्ष जामू कमला देवी ने कहा कि शासन प्रशासन को इस अवैध शराब के करोबार पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। आज घर परिवार इस से बर्बाद हो रहे हैं।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सेमवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य जामू आरती देवी, बड़ासू पिंकी देवी, ग्राम प्रधान खड़िया दीपा देवी, धानी राखी देवी, प्रधान बड़ासू विमला देवी सहित बड़ी तादात में महिलाएं जुलूस प्रदर्शन में मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!