पुलिस की तत्परता से मिला महिला का गुम हुआ मोबाइल फोन
पुलिस की तत्परता से मिला महिला का गुम हुआ मोबाइल फोन
रूद्रप्रयाग। थाना अगस्त्यमुनि पुलिस ने एक महिला का खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया है। मोबाइल वापस पाकर महिला ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
6 फरवरी को श्रीमती सुनीता देवी पत्नी रामेश्वर निवासी ग्राम फलई अगस्त्यमुनि, द्वारा थाने पर सूचना दी गई थी कि उनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल मामले का संज्ञान लिया गया।
पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों और अपने स्तर से सघन खोजबीन शुरू की। पुलिस के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप गुमशुदा मोबाइल को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया।
7 फरवरी को श्रीमती सुनीता देवी को थाने पर बुलाकर बरामद मोबाइल फोन उनके सुपुर्द किया गया। अपना मोबाइल वापस पाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने पुलिस की इस कार्यप्रणाली एवं तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।



