उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

आवारा पशुओ के आतंक से परेशान ग्रामीण पशुओ के झुण्ड के साथ तहसील परिसर मे आ धमके

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत सहित आसपास के गांवो मे आवारा पशुओ का आतंक निरन्तर बढ़ता जा रहा है। आवारा पशुओ के आतंक से परेशान किमाणा गांव के ग्रामीण आवारा पशुओ के झुण्ड के साथ तहसील परिसर मे आ धमके तथा अपने गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि आवार पशुओ के द्वारा काश्तकारो की फसलो व साग ‘भाजी’ की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाने से काश्तकारो के सन्मुख आजीविका का संकट बना हुआ है। दोपहर बाद तहसील प्रशासन द्वारा महिलाओ को आवारा पशुओ के आतंक से निजात दिलाने के आश्वासन के बाद महिलाओ का गुस्सा शान्त हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण का कहना है कि आवारा पशुओ के आतंक से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत द्वारा विकासनगर मे वार्ता की गयी है शीघ्र स्थानीय प्रशासन की अनुमति पर नगर क्षेत्रान्तर्गत सहित आसपास गांवो मे घूम रहे आवारा पशुओ को गौ धाम पहुंचाया जायेगा।

बता दे कि नगर क्षेत्रान्तर्गत सहित आसपास के गांवो मे आवारा पशुओ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है बुधवार को किमाणा गांव निवासी रेखा देवी, पूजा देवी, सुलेखा देवी, मंजू देवी, बबीता देवी, पूनम देवी, रजनी देवी व अंजू देवी सहित एक दर्जन महिलाये आवारा पशुओ के झुण्ड के साथ तहसील परिसर पहुंची तथा अपने गुस्से का इजहार किया। महिलाओ का कहना है कि आवारा पशुओ व बन्दरो का आतंक निरन्तर बढ़ता जा रहा है। महिलाओ का कहना है कि काश्तकार जी तोड़ मेहनत कर खेतो मे फसलो व साग – भाजी उगाने का प्रयास तो करते है मगर आवारा पशुओ द्वारा काश्तकारो की फसलो व साग – भाजी को भारी नुकसान पहुंचाने से काश्तकारो की मेहनत पर पानी फिर जाता है तथा काश्तकारो के सन्मुख आजीविका का संकट बना हुआ है। महिलाओ का कहना है कि आवारा पशुओ द्वारा काश्तकारो की फसलो को भारी नुकसान पहुंचाने से काश्तकार खेती – बाडी से विमुख होता जा रहा है। ग्राम पंचायत पैज किमाणा के प्रशासक सन्दीप पुष्वाण का कहना है कि आवारा पशुओ का आतंक प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है इसलिए स्थानीय प्रशासन व नगर पंचायत को आवारा पशुओ के आतंक से निजात दिलाने के लिए सामूहिक पहल करनी चाहिए। दोपहर बाद तहसील प्रशासन द्वारा महिलाओ को आवारा पशुओ के आतंक से निजात दिलाने का आश्वासन मिलने के बाद महिलाओ का गुस्सा शान्त हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने बताया कि नगर क्षेत्रान्तर्गत सहित आसपास के गांवो मे आवारा घूम रहे पशुओ को गौ धाम पहुंचाने के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा हरिओम आश्रम गौ धाम तिमली विकासनगर का भ्रमण किया गया है तथा गौ धाम द्वारा 60 पशुओ को गौ धाम पहुंचाने की अनुमति मिल चुकी है तथा आवारा पशुओ को विकासनगर पहुंचाने के लिए वाहनो व चारे की व्यवस्था भी की गयी है तहसील प्रशासन की अनुमति मिलने पर आवारा पशुओ को विकासनगर पहुंचाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!