उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागशिक्षा

जखोली में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए दिया गया आवश्यक प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक गुर सिखाए गए

रूद्रप्रयाग। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के तत्वावधान में बाल विकास परियोजना जखोली के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण तीन चरणों में दिया गया। प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण सत्र के दौरान पोषण , पढ़ाई कार्यक्रम का परिचय, 3-6 वर्ष के बच्चों के विकासात्मक पहलू और खेल आधारित शिक्षण गतिविधियां आयोजित की गई।

बाल विकास परियोजना अधिकारी जखोली गोल्डी सिंह ने बताया कि छोटे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के साथ ही उनके पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उनके द्वारा 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से करण सिंह, काजल, उर्मिला देवी, छुमा पटवाल, बचुली गडिया, बलराम कोठारी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!