उत्तराखंडगांवरुद्रप्रयाग

श्रमदान से बष्टी तोक में ग्रामीणों ने बनाई 300 मीटर सड़क, तीसरे दिन भी जारी रहा श्रमदान

लक्ष्मण सिंह नेगी।

यूकेडी नेता आशुतोष भण्डारी ने भी श्रमदान कर बढ़ाया उत्साह ।

ऊखीमठ। मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत गैड़ के बष्टी तोक को यातायात से जोड़ने के लिए ग्रामीणों का श्रमदान अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने तीन दिनों के भीतर करीब 300 मीटर मोटर मार्ग का निर्माण कर सामूहिक प्रयासों की मिसाल पेश की है। श्रमदान स्थल पर पहुंचे यूकेडी नेता आशुतोष भण्डारी ने भी ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर उनका उत्साह बढ़ाया।
बष्टी तोक आज तक सड़क सुविधा से वंचित है। ग्रामीण विगत दस वर्षों से बष्टी तोक को यातायात से जोड़ने की मांग कर रहे थे। मोटर मार्ग के अभाव में ग्रामीणों को अपनी कृषि उपज एवं अन्य उत्पादों के विपणन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही और आवागमन में भी परेशानी उठानी पड़ती है। समस्याओं के समाधान की उम्मीद में ग्रामीणों ने स्वयं श्रमदान कर सड़क निर्माण की पहल शुरू की है।
तीन दिनों से लगातार चल रहे अभियान के तहत ग्रामीण सामूहिक रूप से श्रमदान कर सड़क निर्माण में जुटे हैं। तीन सौ मीटर सड़क तैयार करना ग्रामीणों की एकजुटता और अपने गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के संकल्प को दर्शाता है। श्रमदान स्थल पर पहुंचे यूकेडी नेता आशुतोष भण्डारी ने भी ग्रामीणों के साथ हाथ बंटाकर इस पहल को समर्थन दिया।
ग्रामीणों की इस पहल ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की जरूरत और सामुदायिक भागीदारी के महत्व को उजागर किया है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि बष्टी तोक को यातायात से जोड़ने के लिए संबंधित विभाग भी आगे आएंगे और सड़क निर्माण को आवश्यक सहयोग मिलेगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन के साथ ही अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिल सकेगी। इस मौके पर प्रधान राजेन्द्र सिंह पंवार, पूर्व प्रधान राजेश्वरी देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता देवी, बलवीर सिंह राणा, फगण सिंह पंवार, विजय सिंह राणा, बिशाम्बरी देवी, दीपा देवी, जसमति देवी, सुशीला देवी, देवेश्वरी देवी, वन्दना देवी, निशा देवी, शशि देवी, कुंवरी देवी, आशा देवी, जसोदा देवी सहित तीन दर्जन ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!