उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

अपर मुख्य सचिव के आदेश से कार्य बहिष्कार पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, सीएससी सेंटरों पर कार्य न हो पाने से मायूस होकर घर लौट रहे लोग

अपर मुख्य सचिव के आदेश से ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों में आक्रोश
तीन दिनों से कार्य बहिष्कार पर हैं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी
सीएससी सेंटरों से मायूस होकर घर लौट रहे लोग
कार्य बहिष्कार जारी रहने से जनता को हो रही परेशान

रुद्रप्रयाग।  रुद्रप्रयाग जनपद में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तीन दिनों से कार्य बहिष्कार पर हैं, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी जनता को नहीं मिल पा रहा है, जबकि वित्त से संबंधित निर्माण कार्य भी ठप पड़े हुए हैं। समय रहते इनकी मांगों पर कार्यवाही नहीं हुई तो जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
बता दें कि प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर अपर मुख्य सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त के आदेश के विरोध में जिले के सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तीन दिनों से बेला खुरड़ स्थित विकास भवन कार्यालय परिसर में कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि या तो पंचायती राज व ग्राम्य विकास विभाग दोनों का पूर्ण विलय कर दिया जाए या फिर पूर्व की भांति समस्त विभागों के ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को भी ग्राम विकास अधिकारियों की भांति खण्ड विकास अधिकारी पद पर पदोन्नति दी जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल की तर्ज पर प्रदेश में भी शासनादेश लागू किया जाए। दोनों विभागों के कर्मचारी-अधिकारी ग्राम सभाओं में ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनके कार्यो का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। विभागों की मूल भावना के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चाहते हैं कि पूर्व की भांति विभाग अपना-अपना कार्य करते रहें या फिर पूर्ण रूप से उन्हें मर्ज किया जाए। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र ंिसंह नेगी, महामंत्री अनूप बेंजवाल, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा ने कहा कि तीन दिनों से जिले के सभी 36 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कार्य बहिष्कार पर हैं। मांगों पर जब तक अमल नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के कार्य बहिष्कार करने से जनता खासी परेशान है। लोगों के जन्म मृत्यु, परिवार रजिस्टर की नकल, राशन कार्ड, मिशन अंत्योदय, वृद्धा, विधवा, विकलांग, पेंशन, दाखिला सहित अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं, जबकि नंदा गौरा योजना भी प्रभावित हो रही है। इसके अलावा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं का लाभ भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के कार्य बहिष्कार के चलते क्षेत्र पंचायत निधि के तहत राज्य वित्त एवं केन्द्रीय वित्त विकास कार्य व पंचायत भवन निर्माण कार्य प्रभावित हो गये हैं।

इच्छा जन सेवा केन्द्र के प्रबंधक अमित सजवाण ने कहा कि दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्र से जनता सीएससी सेंटर में अपने कागजात बनाने को लेकर पहुंच रही है, लेकिन ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के हड़ताल पर चले जाने से वे लोग खासे परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्यवाही नहीं हुई तो जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!