उत्तराखंडराजनीतिरुद्रप्रयाग

सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भटट पहुंचे ग्रह जनपद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। सरकार में सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष ( राज्य मंत्री) चंडी प्रसाद भटट के रुद्रप्रयाग, केदार घाटी व गृह क्षेत्र ऊखीमठ पहुंचने पर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान दायित्वधारी श्री भटट ने पार्टी हाईकमान के अलावा जिले के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
सरकार में सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद चंडी प्रसाद भट्ट आज पहली बार अपने गृह जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचे। जिला मुख्यालय के गुलाबराय में स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री भट्ट का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद जिला कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुये दायित्वधारी चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसका निर्वहन निस्वार्थ व समर्पण भावना से करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुये कहा कि कार्यकर्ता ईमानदारी से पार्टी के लिये कार्य करें। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जायं। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भी और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है, जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार देश एवं प्रदेश हित में अनेक लाभकारी कार्य कर रही है। श्री भट्ट का स्वागत करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने कहा कि श्री भट्ट ने पद में रहते हुये जो कार्य किये हैं, वह अब भी करेंगे। इस मौके पर जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, दिनेश उनियाल, जिला उपाध्यक्ष अरूण चमोली, जिला कोषाध्यक्ष कुलवीर रावत, जिला महामंत्री भारत भूषण भटट, विनोद देवशाली, जिपंस शिला रावत, नगर मंडल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष गुप्तकाशी राय सिंह राणा, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, भूपेन्द्र बिष्ट, रोशनी रौथाण, शालिनी गोस्वामी, विमला गोस्वामी, अनिता भटट, दीपा कठैत सहित अन्य मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि और गृह क्षेत्र ऊखीमठ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व्यापारियों व ग्रामीणों ने उनका ढ़ोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भटट, महामंत्री दलवीर नेगी, प्रधान संगठन संरक्षक संदीप पुष्वाण, डॉ अजनेश पंवार, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट, अंजना रावत, नर्मदा देवी, रेखा रावत, प्रेमलता पंत, नंदन सिंह रावत, महेश बर्त्वाल, कुलदीप रावत, गजपाल रावत, मुकेश त्रिवेदी, कुंवर सिंह नेगी, जगदीश नेगी, सदानंद भटट, क्षेपस उषा भटट् निवर्तमान सभासद रवीन्द्र रावत, पूजा देवी, विशाम्वर दत्त भटट्, देवी प्रसाद भटट्,छात्र संघ अध्यक्ष नितिन नेगी, पूर्व अध्यक्ष गौरव भटट, राहुल, प्रकाश पंवार जीतपाल सिंह नेगी, संजय मनवाल , योगेन्द्र नेगी, गणेश गोस्वामी, योगेश्वर पन्त,अनुराग चौधरी, अमन चौधरी, प्रशान्त गुसाईं, मनीष मेगवाल, दीप शेखर सेमवाल,सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!