उत्तराखंडदेहरादूनफटाफट ख़बरें

देहरादून से मसूरी जा रहा वाहन भट्टा फॉल के पास खाई में गिरा

मसूरी मार्ग भट्टा फॉल के पास एक वाहन खाई में गिरा, SDRF ने किया रेस्क्यू।

देहरादून। जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि आज शुक्रवार को मसूरी मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी मनोज जोशी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल लगभग 100 मीटर गहरी खाई में रोप के माध्यम से उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। सभी घायल व्यक्तियों को स्ट्रेचर के द्वारा वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
वाहन के अंदर 07 व्यक्ति सवार थे, वाहन दुर्घटना में सभी घायल अवस्था में थे। वाहन सवार सभी व्यक्ति देहरादून से मसूरी घूमने जा रहे थे व अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

वाहन संख्या नम्बर – UK07TB6787

घायल व्यक्तियों के नाम

नरेश जैन उम्र – 68 वर्ष पुत्र प्रेम चन्द जैन
निवासी – कायमगज फरीदाबाद।
अनुभव जैन उम्र – 28 वर्ष पुत्र वर्ष नरेश जैन
सुधा जैन उम्र – 50 वर्ष पति श्री नरेश जैन
मेघा जैन उम्र – 28 वर्ष पति श्री ज्ञामब जैन
देवाक जैन उम्र – 2 वर्ष पुत्र श्री ज्ञामब जैन
ज्ञामब उम्र – 30 वर्ष पुत्र श्री नरेश जैन
कमाल खान चालक

रेस्क्यू टीम का विवरण –
मुख्य आरक्षी मनोज जोशी
मुख्य आरक्षी दीपक पंत
फायरमैन प्रवीन सिंह
फायरमैन योगेश सिंह
इलेक्ट्रीशियन सुरज
चालक सूरज

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!