उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग
रूद्रप्रयाग : जावड़ी बाईपास के समीप अलकनंदा में गिरा वाहन, रेस्क्यू सर्च अभियान शुरू

रूद्रप्रयाग : जावड़ी बाईपास के समीप अलकनंदा में गिरा वाहन, रेस्क्यू सर्च अभियान शुरू
रूद्रप्रयाग। रूद्रप्रयाग के निकट जवाडी बाईपास पर एक कार दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना मिल रही है। समय रात्रि 9: 40 बजे जावाड़ी बाईपास पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना प्राप्त होने ही आपदा प्रबंधन की टीमें डीडीआरएफ , एसडीआरएफ व पुलिस मौके पर पहुंचीं। मौके पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे ,जिसमें एक व्यक्ति का रेस्क्यू कर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है, जबकि दूसरे व्यक्ति की खोजबीन जारी है।
अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू अभियान में दिक्कतें आ रही हैं।
हालांकि वाहन नया होने के चलते अभी नंबर प्लेट नही है। कार में सवार व्यक्ति तिलवाड़ा सुमाडी के बताए जा रहेंगे।



