टिहरी : गैस सिलेंडर हादसे में तीन लोग गंभीर घायल, मची अफरा तफरी

टिहरी : गैस सिलेंडर हादसे में तीन लोग गंभीर घायल, मची अफरा तफरी
ब्यूरो। टिहरी जिले के लम्बगांव क्षेत्र के एक घर में गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही टीम राहत बचाव कार्य के लिए पहुंची । घायलों को अस्पताल पहुंचा गया है।
गुरुवार सुबह थाना लम्बगांव जनपद टिहरी गढ़वाल में डेल्टा कंट्रोल के माध्यम से कॉलर सुरेंद्र नेगी ने सूचना दी कि ग्राम कोरडी कोरादी पट्टी रौनद रमोली में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। उक्त सूचना पर तत्काल चौकी सिलारी पर नियुक्त कर्मिंगन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बौराडी भिजवाया गया। घायलों में बलवीर सिंह नेगी पुत्र श्री कीर्ति सिंह नेगी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी पट्टी रौनद थाना लमगांव गंभीर रूप से घायल है। वहीं रीना देवी पत्नी बलवीर सिंह नेगी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी थाना लंबगांव और अभिषेक चौहान पुत्र प्रताप सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी गोदड़ी थाना लंबगांव भी घायल हुए हैं।



