जवाड़ी बाईपास पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, घायल श्रीनगर रेफर, लापता व्यक्ति की तलाश जारी

जवाड़ी बाईपास पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, घायल श्रीनगर रेफर, लापता व्यक्ति की तलाश जारी
रूद्रप्रयाग। जवाड़ी बाईपास के समीप बीती बुधवार रात्रि को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति लापता चल रहा है ।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बुधवार 30 अगस्त को रात्रि समय करीब 9:40 बजे आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि जवाडी बायपास पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलने के बाद डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व फायर की टीमें द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू किया गया ।
रात्रि करीब 11:50 बजे तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन में कोई सफलता हाथ नहीं लगी l उन्होंने बताया कि आज प्रातः 6 बजे पुनः मुख्यालय की टीमें सर्च अभियान हेतु मौके पर रवाना हुई l इस दौरान रेस्क्यू की टीमों द्वारा उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अलकनंदा नदी से बाहर निकाल कर नदी में सर्च किया जा रहा है l उन्होंने बताया कि दुर्घटना में रविंद्र राणा उम्र 35 वर्ष निवासी सुमाडी घायल हो गए, जबकि प्रमोद जगवाण उम्र 39 वर्ष (वाहन चालक) निवासी सुमाडी लापता चल रहे हैं l




