उत्तराखंडखास खबरेंरुद्रप्रयाग

भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली पहुंची द्वितीय पड़ाव चोपता, 22 अप्रैल को खुलेंगे तुंगनाथ धाम के कपाट

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। पंच केदारो में तृतीय केदार के भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली भूतनाथ मन्दिर से कैलाश के लिए रवाना हो गयी है तथा देर सांय भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली अपने अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंच गयी है भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के चोपता आगमन पर स्थानीय व्यापारियों व देश – विदेश के श्रद्धालुओं ने डोली का पुष्प – अक्षत्रो से भव्य स्वागत किया। भूतनाथ मन्दिर से डोली के कैलाश रवाना होने पर महिलाओं ने मांगल गीतों व भक्तों ने बाबा शंकर के उदघोषो से अगुआई कर रहे है।

बुधवार को भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली चोपता से रवाना होकर विभिन्न सुरम्य मखमली बुग्यालों में नृत्य करते हुए तुंगनाथ धाम पहुंचेगी तथा भगवान तुंगनाथ के कपाट वेद ऋचाओं के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेगें। मंगलवार को भूतनाथ मन्दिर मक्कूमठ में ब्रह्म बेला पर विद्धान आचार्यों ने पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाये समपन्न कर भगवान तुंगनाथ सहित तैतीस कोटी देवी – देवताओं का आवाहन किया। ठीक 10 बजे भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली का भव्य श्रृंगार कर आरती उतारी तथा भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने भूतनाथ मन्दिर की तीन परिक्रमा कर कैलाश के लिए रवाना हुई। भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश रवाना होने पर भक्तों ने पुष्प, अक्षत्रो से अगुवाई की तथा लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर विश्व समृद्धि की कामना की। भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने खेत – खलिहानों में नृत्य कर पाव गाँव पहुंची जहाँ पर ग्रामीणों ने परम्परानुसार अर्ध्य अर्पित कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के चिलियाखोड़, पगेर, बनियाकुण्ड व चोपता यात्रा पडावो पर पहुंचने पर स्थानीय व्यापारियों व देश – विदेश के श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। बुधवार को भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के धाम पहुंचने पर भगवान तुंगनाथ के कपाट विधि – विधान से ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जायेगे। इस मौके पर डोली प्रभारी प्रकाश पुरोहित, प्रबन्धक बलवीर सिंह नेगी, चन्द्र मोहन बजवाल सहित विभिन्न गांवों के सैकड़ो श्रद्धालु , हक – हकूकधारी व पंच पुरोहित मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!