पौड़ी में मजार को लेकर मचा घमासान, जाने क्या पूरा मामला

पौड़ी। जनपद पौड़ी के कल्जीखाल विकासखंड में किमोली गांव के जंगलों के बीच बनी एक मजार ने पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी की मुश्किले बढा दी है। दरअसल पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने पीर बाबा की मजार के साइड डेवलपमेंट के लिए 2 लाख रुपये विधायक निधि से टीन शेड निर्माण के लिए जारी किए हैं , जिसके बाद विश्व हिन्दू संगठन ने विधायक के खिलाफ अब आवाज बुलंद कर ली है, विश्व हिन्दू संगठन के पौड़ी जिलाध्यक्ष महेंद्र अस्वाल का कहना है कि देवभूमि में मन्दिरो के निर्माणों को विधायक नियमो से बाहर बताते हैं लेकिन मजार में साइड डेवेलपमेंट के लिए विधायक खुले आम विधायक निधि जारी कर रहे हैं। महेंद्र अस्वाल ने कहा कि जल्द ही मजार को नही हटाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा वहीं विधायक का कहना है की किमोली गांव की मांग पर टीन शेड के लिए उन्होंने विधायक निधि मजार के साइड डेवेलपमेंट के लिए जारी की है। जिसमे कोई बुराई नही है।



