उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

उपजिला मजिस्ट्रेट उखीमठ की आमजन से अपील, नाला में विद्युत करंट से हुई महिला की मौत के संबंध में साझा करें जानकारी

उपजिला मजिस्ट्रेट उखीमठ की आमजन से अपील, नाला में विद्युत करंट से हुई महिला की मौत के संबंध में साझा करें जानकारी

ऊखीमठ। गुप्तकाशी नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत बीते मंगलवार को मस्ता (नाला) में विद्युत लाइन से करंट लगने पर एक महिला की मौत हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने उक्त दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिए हैं।
उप जिला मजिस्ट्रेट ऊखीमठ अनिल सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को प्रातः 11ः45 बजे स्थान ग्राम मस्ता (नाला) गुप्तकाशी में पेड़ की टहनी टूटने पर नीचे लगी विद्युत की लाइन पर गिरने तथा करंट लगने से महिला की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में उक्त दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच उनके स्तर से की जा रही है।
बताया कि उक्त हुई दुर्घटना के संबंध में यदि कोई व्यक्ति जानकारी रखता हो अथवा जानकारी देना चाहता हो तो दो दिन के अंदर लिखित अथवा मौखिक रूप से जानकारी उनके कार्यालय में दे सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!