उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

अलकनंदा नदी से अज्ञात शव बरामद, SDRF ने चलाया राहत एवं खोजबीन अभियान

अलकनंदा नदी से अज्ञात शव बरामद, SDRF ने चलाया राहत एवं खोजबीन अभियान

रूद्रप्रयाग। जनपद के सारी ग्रामसभा घोलतीर के समीप अलकनंदा नदी में एक अज्ञात शव दिखाई देने से हड़कंप मच गई, सूचना मिलते ही sdrf ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू अभियान चलाया।

09 मई को जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF उत्तराखंड को सूचित किया गया कि ग्राम सभा सारी, घोलतीर के समीप अलकनंदा नदी में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना प्राप्त होते ही उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित राहत एवं खोज अभियान संचालित किया गया। कठिन परिस्थितियों के बीच टीम ने अलकनंदा नदी से एक अज्ञात पुरुष के शव को बाहर निकालकर सुरक्षित रूप से सड़क मार्ग तक पहुँचाया।उक्त शव को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!