उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

रूद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में माननीय अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग, श्रीमती नीना अग्रवाल के मार्गदर्शन में दिनांक शनिवार को जनपद न्यायालय रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में *राष्ट्रीय लोक अदालत* का आयोजन किया गया।

सिविल जज (सी०डि०)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग श्रीमती पायल सिंह द्वारा बताया गया कि *राष्ट्रीय लोक अदालत* में बैंकों से संबंधित प्री-लिटिगेशन वादों के कुल 23 मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कर कुल ₹18,97,248/- समझौता राशि वसूल की गई।

श्रीमती नीना अग्रवाल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रुद्रप्रयाग/ अध्यक्ष एवं सूरत सिंह बिष्ट, अधिवक्ता/सदस्य की पीठ संख्या-01 द्वारा 07 वादों का निस्तारण कर ₹16,82,000/- समझौता राशि वसूल की गई।

अशोक कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रुद्रप्रयाग/अध्यक्ष एवं सुरेन्द्र सिंह नेगी, अधिवक्ता/सदस्य की पीठ संख्या-02 द्वारा कुल 41 वादों का निस्तारण कर ₹27,06,158/- समझौता राशि वसूल की गई।

सन्तोष पच्छिमी, सिविल जज (जू०डि०)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, बाह्य न्यायालय ऊखीमठ एवं राजेन्द्र देव भट्ट, अधिवक्ता/सदस्य की पीठ संख्या-03 द्वारा कुल 15 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें कुल ₹2,08,500/- समझौता राशि वसूल की गई।इसके साथ ही अवगत कराना है कि आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 86 वादों का निस्तारण कर ₹64,93,906/- समझौता राशि वसूल की गई।

इसके अतिरिक्त उक्त *राष्ट्रीय लोक अदालत* के सफल संचालन में संभागीय परिवहन अधिकारी धर्मेन्द्र बिष्ट, पुलिस विभाग के कर्मचारियों, बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मी वरिष्ठ सहायक कमलेश नेगी आदि द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!