उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

गौरीकुंड के समीप नदी किनारे मिला अज्ञात शव, SDRF ने किया बरामद, शिनाख्त जारी

गौरीकुंड छोटी पार्किंग के समीप नदी किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम मौके के लिए रवाना हुई तत्काल शव का रेस्क्यू किया गया। मृत व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जून को प्रातः लगभग 05:30 बजे एक घोड़ा संचालक द्वारा सूचना दी गई कि गौरीकुंड छोटी पार्किंग के समीप नदी किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग की टीम द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग को अवगत कराते हुए निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर एक अज्ञात व्यक्ति नदी किनारे मृत अवस्था में पाया गया। टीम द्वारा आवश्यक सावधानी बरतते हुए शव को स्ट्रेचर की सहायता से दुर्गम क्षेत्र से मुख्य सड़क तक पहुँचाया गया तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक अभी अज्ञात है। शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!