उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ आपदा की 13वीं बरसी पर धाम में प्रार्थना सभा, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि 

केदारनाथ। केदारनाथ धाम में वर्ष 2013 की भीषण आपदा में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों और सुरक्षाकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आपदा की 13वीं बरसी के अवसर पर श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में तीर्थ पुरोहितों, हक-हकूकधारियों, व्यापारियों, पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने दिवंगत आत्माओं को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा
बुधवार सुबह ठीक 9 बजे तीर्थ पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित राजकुमार तिवारी के नेतृत्व में मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने वर्ष 2013 की विनाशकारी आपदा में असमय काल-कवलित हुए हजारों लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

गौरतलब है कि 16 और 17 जून 2013 को केदारनाथ क्षेत्र में आई भीषण जलप्रलय और प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई थी। इस आपदा में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों सहित बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई थी। उन्हीं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए हर वर्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

श्रद्धांजलि सभा में लगभग 100 से 110 लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में तीर्थ पुरोहित समाज के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों के साथ-साथ पुलिस एवं एसडीआरएफ के जवानों ने भी भाग लिया। सभी ने आपदा में शहीद हुए साथियों और मृतकों को नम आंखों से याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!