उत्तराखंडदेहरादूनफटाफट ख़बरें

बॉबी पंवार की रिहाई ओर सीबीआई जांच को लेकर सड़कों पर बेरोजगार युवा

बॉबी पंवार की रिहाई ओर सीबीआई जांच को लेकर सड़कों पर बेरोजगार युवा,

देहरादून। प्रदेश में भर्ती घोटालओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का देहरादून में बुधवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। बेरोजगार युवा शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे हैं, युवा मामले में सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं।
उधर, उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाबी पंवार की रिहाई की मांग को लेकर लगातार छात्र सड़कों पर हैं।

देहरादून कचहरी के समीप शहीद स्मारक पर बुधवार को कुछ बेरोजगार छात्र पहुंचे, जिनके हाथों में ‘मैं भी बॉबी पंवार’ की तख्तियां दिखाई दी।

बताते चलें कि मंगलवार को अभियोजन पक्ष द्वारा मुकदमे से जुड़े दस्तावेज पेश नहीं कर पाने के कारण बाबी पंवार व अन्य छह आरोपितों की जमानत याचिका पर फैसला नहीं हो सका था। आज फिर इस मामले की सुनवाई हो रही है।

सुनवाई के दौरान तीखी बहस

आज की सुनवाई के दौरान सभी आरोपितों पर जानलेवा हमले की धारा 307 लगाने और 6 आरोपितों की जमानत रद्द करने की याचिका पर बहस हुई। पुलिस की तरफ से कोर्ट में घायल पुलिस कर्मियों के मेडिकल रिपोर्ट पेश की गई और जानलेवा हमले का तर्क दिया गया। बचाव ने अभियोजन पक्ष की इस दलील का विरोध करते हुए इस रिपोर्ट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिसकर्मी घायल थे तो अधिकारियों ने बाद में उनसे ड्यूटी क्यों कराई।

इसके बाद छह आरोपियों की जमानत रद्द करने पर कोर्ट में जोरदार बहस हुई। अभियोजन ने बताया कि बेल बॉन्ड न भरने को अपना आधार बताया। इसके बचाव में पहला ऑर्डर जारी रखने की अपील की गई। कोर्ट ने जमानत समेत सभी याचिका पर लंच के बाद 2.30 बजे फैसला सुनाने का निर्णय लिया है।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

वहीं बीते दिनों बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सचिवालय कूच करने पहुंची। सचिवालय कूच करने जा रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई। पुलिस द्वारा सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!