तहसील प्रशासन व ऊखीमठ पुलिस के द्वारा संयुक्त चैकिंग अभियान में 15 पेटी अवैध शराब के साथ दो अभियाक्तों को किया गिरफ्तार

तहसील प्रशासन व ऊखीमठ पुलिस के द्वारा संयुक्त चैकिंग अभियान में 15 पेटी अवैध शराब के साथ दो अभियाक्तों को किया गिरफ्तार,
सोनप्रयाग पुलिस ने 15 बोतल अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग। उखीमठ तहसील प्रशासन व थाना ऊखीमठ पुलिस के द्वारा अवैध खनन एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग के सम्बन्ध में संयुक्त कार्यवाही की गई, चेकिंग के दौरान पाली मनसूना क्षेत्र में एक वाहन सेंट्रो कर UA07F9817 को रोककर चेक किया गया।
उक्त वाहन से 15 पेटी (7 पेटी सोलमेट एवं 8 पेटी मैकडॉवेल) शराब बरामद हुई। इस वाहन में बैठे महेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी ग्राम बावई थाना अगस्त्यमुनि व अशोक पुत्र छोटिया निवासी ग्राम पठाली, थाना ऊखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग, को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना ऊखीमठ पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है।
शराब परिवहन करते हुए सोनप्रयाग पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध शराब की धरपकड़ के क्रम में कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 15 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सोलमेट फॉर ईच अदर ओरिजिनल व्हिस्की अवैध तरीके से परिवहन करते पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्घ कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त का विवरण
हीमाल बहादुर पुत्र मन बहादुर निवासी ओडा न0-1 ग्राम पातारसी थाना दिलीचोड जिला जुमला आंचल करनाली नेपाल हाल मजदूर गौरीकुण्ड थाना सोनप्रयाग जिला रुद्रप्रयाग।
पुलिस टीम का विवरण
1 आरक्षी कुलदीप भारती
2 होमगार्ड मनोहारी लाल



