
UKPSC भर्ती : जूनियर असिस्टेंट के पद पर निकली भर्तियां
उत्तराखंड में 12वीं के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जूनियर असिस्टेंट के पद भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर असिस्टेंट के कुल 445 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को UKPSC Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर आवेदन ऑनलाइन करना होगा।
यूकेपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर असिस्टेंट के पद आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर 2022 से शुरू हो गयी। आवेदन करने के अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2022 तक है।
इसमें आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS उम्मीदवारों को 176.55 रुपये फीस के तौर पर जमा करने होंगे। इसके अलावा एससी एसटी उम्मीदवारों को 86.55 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 26.55 रुपये जमा करने होंगे। फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं।
आवेदक की शैक्षिक योग्यता
यूकेपीएससी के जेए पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो, साथ ही उसे टाइपिंग भी आनी चाहिए। अगर आयु सीमा की बात करें तो इन पद के लिए 18 से 42 साल तक के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं।



