उत्तराखंडक्राइमरुद्रप्रयाग

अवैध शराब तस्करी कर रहे कार सवार दो तस्कर हुए गिरफ्तार।

अवैध शराब तस्करी कर रहे कार सवार दो तस्कर हुए गिरफ्तार।

रूद्रप्रयाग। जनपद में अवैध नशे के कारोबार और शराब तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक  द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी जखोली  पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से शराब परिवहन कर रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 10 5758 स्विफ्ट डिजायर वाहन की तलाशी लेने पर उसके भीतर अवैध शराब 04 पेटी (कुल 144 पव्वे एवं 24 अद्धे तथा एक पेटी बियर बरामद हुई। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों द्वारा शराब परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।  घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया है।

अभियुक्तों का विवरण:
1. जयवीर सिंह पुत्र सते सिंह, निवासी: ग्राम ललूडी, जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग।

2. विकास सिंह राणा पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी: ग्राम बुढना, जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग।

विधिक कार्यवाही: उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग में मु.अ.सं. 09/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!