दो दिवसीय चारा उत्पादन एवं साइलेज निर्माण प्रशिक्षण शिविर

लक्ष्मण सिंह नेगी
उखीमठ। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत ग्रामोत्थान परियोजना के तत्वावधान मे दो दिवसीय चारा उत्पादन एवं साइलेज निर्माण प्रशिक्षण विधिवत शुरू हो गया है । प्रशिक्षण मे देवभूमि सहकारिता फाटा व नवकिरण सहकारिता नारायणकोटी की 45 महिलाये प्रतिभाग कर रही है। ब्लॉक सभागार मे दो दिवसीय चारा उत्पादन एवं साइलेज प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने कहा कि महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अनेक योजनाये संचालित की जा रही है तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ लेकर सैकड़ो महिलाये आत्मनिर्भर बन चुकी है । उन्होने कहा की हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओ को विभिन्न स्वयं सहायता समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। उद्यान प्रवेक्षक सचिन तिवारी ने कहा की महिलाओ व काश्तकारो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देशन पर विभाग द्वारा दर्जनो योजनाये संचालित की जा रही है तथा विभाग द्वारा समय- समय पर काश्तकारो को निशुल्क फलदार पौधे वितरित किये जा रहे है ।
उद्यान ब्लॉक प्रभारी हरेन्द्र पंवार ने महिलाओ को विभागीय विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बागवानी के लिए विभाग हमेशा काश्तकारो को प्रोत्साहन देता आ रहा है । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन प्रभारी रणजीत रावत ने प्रशिक्षण मे अनेक जानकारी देते हुए कहा कि खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का के प्रयासो से आने वाले समय मे ब्लॉक स्तर पर हर शनिवार को दुकानो के माध्यम से स्थानीय उत्पादो की बढ़ावा देने की पहल की जा रही है। मास्टर ट्रेनर अरूण बुटोला ने महिलाओ को कृर्षि, बागवानी व पशुपालन की विस्तृत जानकारी दी । इस मौके पर अनिल धर्म्वाण, पंकज रावत , बीना देवी , अनीता देवी , सरिता देवी , पूजा देवी , पूनम देवी , इन्दु देवी , प्रर्मिला देवी , अंजना देवी , हिमानी देवी सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी व दोनो सहकारिता की महिलाये मौजूद थी।



