भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा पहुंची चिलौण्ड, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। कालीमठ घाटी के सीमान्त गांवो के ग्रामीणो की अराध्य देवी भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए सीमान्त गांव चिलौण्ड पहुंच गयी है। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के चिलौण्ड गांव आगमन पर ग्रामीणो ने फूल – मालाओ व अक्षत्रो से भव्य स्वागत किया जबकि जाल तल्ला के ग्रामीणो ने भावुक क्षणो व मांगलिक गीतो के साथ दिवारा यात्रा को विदा किया।
शुक्रवार को भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा चिलौण्ड गांव का नगर भ्रमण कर ग्रामीणो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद देगी तथा रात्रि प्रवास के लिए खोन्नू गांव पहुंचेगी। 15 वर्षो बाद भगवती चामुण्डा के दिवारा यात्रा का आयोजन होने से कालीमठ घाटी के हर गांव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा ग्रामीण श्रद्धा भाव से भगवती चामुण्डा की पूजा – अर्चना कर मनौती मांग कर विश्व कल्याण व क्षेत्र के खुशहाली की कामना कर रहे है ।
गुरूवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित देवशाली , राजेन्द्र प्रसाद देवशाली, राहुल देवशाली , हिमांशु भट्ट, पुरूषोत्तम भट्ट और ओम प्रकाश भट्ट ने जाल तल्ला गांव मे पंचाग पूजन के तहत विधि – विधान से अनेक पूजाये समपन्न कर भगवती चामुण्डा , जाखराजा सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओ का आवाहन कर आरती उतारी तथा ठीक नौ बजे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के अगले पड़ाव के लिए रवाना होने पर ब्राह्मणो ने वेद ऋचाओ , महिलाओ ने मांगलिक गीतो व भक्तो ने जय माता के उदघोषो से दिवारा यात्रा की अगुवाई की । भगवती चामुण्डा देवी ने अनेक देवी – देवताओ के निशाणो के साथ नगर भ्रमण के दौरान जाल तल्ला गांव के विभिन्न तोको का भ्रमण कर श्रद्धालुओ को आशीर्वाद दिया तथा ग्रामीण ने भगवती चामुण्डा को अनेक प्रकार की पूजा सामाग्रियो से अर्घ्य व लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर मनौती मांगी । देर सांय दिवारा यात्रा के चिलौण्ड गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी ने बताया कि भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा मे पांच दर्जन से अधिक श्रद्धालु शामिल है तथा हर गांव मे असंख्य भक्तो द्वारा दिवारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जा रहा है । । इस मौके पर संरक्षक कृपाल सिंह राणा , त्रिलोक सिंह रावत, सलाहकार रामचन्द्र सिंह राणा , उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी , सचिव तीरथ सिंह राणा , कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत, मुलायम सिंह तिन्दोरी , दिनेश सत्कारी , मोहन सिंह राणा , दिनेश रावत, प्रमोद रावत , भरत सिंह तिन्दोरी , महिपाल सिंह तिन्दोरी , सूरज सिंह राणा , सन्तोष राणा , नवीन राणा , अभिषेक राणा , बीरेन्द्र सत्कारी , भगत सिंह सत्कारी सहित जाल तल्ला व चिलौण्ड गांवो के जनप्रतिनिधि व सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।



