उत्तराखंडदेहरादूनफटाफट ख़बरें

परिवहन मंत्री ने किया आईएसबीटी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश……

परिवहन मंत्री ने किया आईएसबीटी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुधार के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश……

देहरादून। प्रदेश के परिवहन मंत्री बिना सूचना के आइएसबीटी के औचक निरीक्षण को पहुंच गए। इस दौरान वहां की बदहाली देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने इस दौरान बसों में जाकर यात्रियों से बातचीत भी की I
बुधवार शाम को दिल्ली जा रहे परिवहन मंत्री चंदन रामदास अचानक आइएसबीटी के औचक निरीक्षण को पहुंच गए। वहां की खस्ताहालत देख उनका पारा चढ़ गया। परिवहन मंत्री ने बस अड्डे के सुधारीकरण निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए, परिवहन निगम की बसों में जाकर यात्रियों से वर्तालाप भी किया।
उन्होंने आइएसबीटी में यात्रियों के बैठने, पेयजल व स्वच्छता समेत शौचालय की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने साथ ही परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत समस्त व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएं। एक हफ्ते के भीतर यात्रियों को बैठने के लिए बैंच की व्यवस्था की जाए।

परिवहन मंत्री ने आइएसबीटी के दुकानदारों से भी वार्तालाप किया और बस सेवा एवं आईसीबीटी में सुविधाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर टिकट काउंटर पर बैठे कार्मिकों से भी बातचीत की। आइएसबीटी के बाहर डग्गामार वाहनों के संचालन पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए परिवहन अधिकारियों को संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से चारधाम यात्रा को लेकर चल रही तैयारी की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि निगम की ओर से पहले चरण में 100 बसें यात्रा में लगाई जाएंगी। इसके बाद आवश्यकता के अनुसार रिजर्व में रखीं गई 250 बसों को भी यात्रा में संचालित किया जाएगा।
चालकों के नशे में बस संचालन की शिकायत पर परिवहन मंत्री ने कहा कि चालक की ब्रीथ एनेलाइजर (शराबी चालकों को पकड़ने का संयंत्र) से चेकिंग की जाए। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्रीथ एनेलाइजर की खरीद की जाए। बस चलने से पूर्व चालक व परिचालक का इससे टेस्ट कराया जाए। बस व्यवस्था की नियमित चार्ट बनाने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!