उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंफॉरेस्टरुद्रप्रयाग

मानव वन्य जीव संघर्ष पर वन कर्मियों को प्रशिक्षण 

गुप्तकाशी। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर के अंतर्गत ऊखीमठ रेंज द्वारा गुप्तकाशी में मानव वन्य जीव संघर्ष को लेकर वन कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप प्रभागीय वन अधिकारी मोहन सिंह तथा वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ प्रदीप मिश्रा द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता संवर्धन करते हुए ट्रेक्विलाइजर गन के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में वन्य जीवों को सुरक्षित तरीके से काबू करने (ईमाबिलाइजेशन), रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने और स्वयं की सुरक्षा के तरीकों भी किया गया। कार्यक्रम वन कर्मियों को दवाईयों के सही इस्तेमाल, डोज, कैलकुलेशन तथा फील्ड में अपनाई जाने वाली आवश्यक जानकारियां दी गई। साथ ही आपातकालीन हालात में रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने को लेकर विस्तृत पहलुओं से अवगत कराया गया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी विमल भट्ट सहित वन अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!