वासुकीताल ट्रैक पर भटके पर्यटक का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

वासुकीताल ट्रैक पर भटके पर्यटक का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में वासुकीताल ट्रैक पर भ्रमण करने वाले दल का एक सदस्य रास्ता भटक गया। जिसकी सूचना पर तत्काल एसडीआरएफ टीम व चौकी केदारनाथ को दी गई , सूचना पर एसडीआरएफ, डीडीआरएफ एवं पुलिस त्वरित कार्यवाही कर रेस्क्यू के लिए रवाना हुई।
गत दिवस 02 अक्टूबर को जयप्रकाश पुत्र घनश्याम निवासी हरियाणा (उम्र 32 वर्ष) कुछ अपरिचित लोगों के साथ में वासुकिताल के लिए निकले और रास्ता भटकने से उनसे अलग हो गए देर रात तक न लौटने पर उनके भाई होरीलाल द्वारा एसडीआरएफ एवं चौकी प्रभारी केदारनाथ को सूचित किया। इस सूचना पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं चौकी प्रभारी केदारनाथ द्वारा त्वरित कार्यवाही कर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ स्थानीय पुलिस एवं निरीक्षक आईटीबीपी के स्तर से रात्रि में ही रेस्क्यू टीम को वासुकिताल क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा भटके युवक की ढूंढखोज कर सकुशल केदारनाथ लाया गया। आज प्रातः काल केदारनाथ वापस आने के उपरान्त उक्त युवक को उसके भाई व अन्य साथियों की सुपुर्दगी में दिया गया। जिनके द्वारा रेस्क्यू टीमों का आभार प्रकट किया गया। तदोपरान्त उनके द्वारा केदारनाथ धाम से अपने गन्तव्य के लिए प्रस्थान किया गया है।



