उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागरोजगार

सारी में तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का समापन

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। जीवन ज्योति स्वायत्त सहकारिता ऊखीमठ में गठित देवरिताल ग्राम संगठन सारी से जुडी महिलाओ को तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओ को मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना तथा महिलाओ को मशरूम उत्पादन के प्रति जागरूक करना था  मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण मे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं हिमोत्थान सोसाइटी के सयुंक्त तत्वाधान में गठित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी पांच दर्जन से अधिक महिलाओ ने प्रतिभाग किया । मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओ को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अनेक योजनाये संचालित की जा रही है तथा महिलाओ को उन योजनाओ का भरपूर लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि पर्यटक गाँव सारी मे मशरूम उत्पादन से क्षेत्र की आर्थिकी सुदृढ होगी तथा यहा पहुंचे वाले पर्यटक , सैलानी स्थानीय उत्पादो से रूबरू होगे। भाजपा मण्डल अध्यक्ष दलवीर नेगी ने कहा कि स्थानीय महिलाओ को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण मिलने से अन्य गाँव की महिलाओ को भी प्रेरणा मिलेगी। पूर्व सहायक सूचना अधिकारी गजपाल भट्ट ने कहा कि पर्यटक गाँव सारी मे मशरूम उत्पादन की नितान्त आवश्यकता थी जो कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से पूरी हो गयी है । तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण मे मास्टर ट्रेनर प्रियंका सेमवाल के द्वारा महिलाओ को मशरूम उत्पादन की विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान महिलाओ द्वारा तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के दौरान लिये गये अनुभवो को साझा किया गया । इस मौके पर रेखा रावत , भाजपा मण्डल महामंत्री योगेन्द्र नेगी , एन आर एल एम ब्लॉक मिशन प्रबंधक रणजीत रावत , एरिया कोडिनेटर प्रदीप थपलियाल, बदलाव ,सखी ,अनिता पंवार , सुमन नेगी, बिज़नेस प्रमोटर पूजा देवी, ग्रुप मोबिलाइज़र सतीश , गीता सहित विभिन्न गांवो की पांच दर्जन महिलाये उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!